फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not hide any mistake from parents and guru: Dharamveer

माता पिता और गुरू से न छिपाएं कोई गलती- धर्मवीर

Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not hide any mistake from parents and guru: Dharamveer
जालौन। माता-पिता और अध्यापक से बढ़कर हितकारी कोई नहीं हो सकता। इसलिए उनसे किसी गलती को मत छिपाए। उनका सम्मान करें। यह बात आदर्श प्रजापति सभा के तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र, छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होमगार्ड एवं कारागार डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कही।
विज्ञापन

आदर्श प्रजापति सभा के तत्वावधान में समाज के मेधावी छात्र, छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रजापति समाज की एक धर्मशाला होनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सफलता अपने परिश्रम से मिली है। किन्हीं कारणों से असफलता मिलती है तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक कर रहे 50 मेधावी छात्र, छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति, जिला मंत्री मूलचरण प्रजापति, आशू तिवारी, अशोक कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश, कृष्णा प्रजापति, अरविंद प्रजापति, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed