फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM-SP set out to follow lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने निकले डीएम-एसपी

Fri, 24 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM-SP set out to follow lockdown
शहर में युवक को पुलिस उठा बैठ कराती - फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह डीएम व एसपी ने घंटाघर चौराहे पर फालतू घूम रहे लोगों से पूछताछ कर हिदायत दी। वहीं बाजार में समय से अधिक देर तक दुकान खोलने वालों को चेतावनी दी। प्रशासनिक अमला देखकर बाइक चालक व पैदल घूम रहे लोग छोटी-छोटी गलियों से भागते नजर आए। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने सबक भी सिखाया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते जिले में लगे लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर डीएम मन्नान अख्तर, एसपी डा.सतीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने शहर के घंटाघर चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को रोककर उनसे घूमने का कारण पूछा। वहीं बेवजह घूमते पाए गए लोगों को सख्ती से हिदायत देकर उठक बैठक कराई और कहा कि अगर दोबारा घूमते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। लगभग एक घंटे तक अधिकारियों ने घंटाघर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को रोककर हिदायत दी। इसके चलते लोगों में हड़कंप मचा रहा है। वही शहर में सन्नाटा पसरा रहा।

शहर के घंटाघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान महिला से पूछताछ करते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सतीश कुमार

शहर के घंटाघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान महिला से पूछताछ करते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सतीश कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed