फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM said, no one could cross the border and come to the district

डीएम बोले, सीमा पार कर जिले में न आ पाए कोई

Mon, 20 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM said, no one could cross the border and come to the district
पिरौना के पास हाईवे पर बॉर्डर पर चेकिंग करते डीएम व एसपी - फोटो : ORAI
उरई/एट/कोंच। लॉकडाउन के चलते ट्रकों में भरकर अन्य प्रदेशों से आ रहे मजदूरों को जिले की सीमा पर किसी भी प्रकार का प्रवेश नहीं करने दिया जाए। सीमा पर बैरियर लगाकर कड़ी निगरानी की जाए और प्रत्येक वाहन को रोककर गहनता से जांच की जाए। यह निर्देश झांसी और जालौन सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सतीश कुमार ने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। उरई शहर में तीन जगहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग के बाद लोगों को निकाला जा रहा है। सीओ संतोष कुमार ने शहर में भगत सिंह चौराहा, स्टेशन रोड व संकटा माता मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स तैनात किया है, यहां भी चेकिंग कर ऐसे लोगों को रोका जाएगा। डीएम-एसपी ने चेक पोस्टों पर तैनात थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी एवं पिरोना चौकी इंचार्ज शीलवंत सिंह को निर्देश दिया कि गैर जनपदों से ट्रकों में भरकर आ रहे मजदूरों को किसी भी तरह से जनपद जालौन की सीमा में प्रवेश नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन

वही छोटे वाहनों को भी बिना पास के जिले में प्रवेश न दिया जाए। फालतू घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पिरौना चौकी पर बनाए गए चेक पोस्ट पर एक कंपनी पीएसी भी तैनात कर दी गई है जो 24 घंटे आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी कर रही है। इस दौरान उरई एसडीएम सत्येंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी उरई संतोष कुमार ,एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी शीलवन्त सिंह सहित भारी फोर्स तैनात था। कोंच संवाद के अनुसार, लॉकडाउन पर प्रशासन अब पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहा है। आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और हर आनेे जानेे वालेे वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed