{"_id":"5e3b0ec28ebc3ee5cf02f5f5","slug":"dm-orai-news-knp5427593143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर लगाई फटकार, लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर लगाई फटकार, लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
विज्ञापन
उरई। कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि फिसड्डी रहने वाले विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समीक्षा की शुरुआत व्यापार कर विभाग से की, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन व वन विभाग के कार्यो की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में प्रगति संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने वाहन एवं यात्री कर, खनन विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों की विभागवार राजस्व वसूली की समीक्षा की। जिन विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई उन्हें राजस्व वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
मंडी समिति की राजस्व वसूली के समीक्षा के दौरान ऐट, कोंच, जालौन, माधौगढ़, उरई, कालपी आदि के संबंध में जानकारी की। वहीं नगर पालिका व पंचायतों की वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के लम्बित मामले एवं विभिन्न लम्बित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को लम्बित मामलों को निस्तारित जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी कालपी कौशल किशोर, उपजिलाधिकारी जालौन सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम, ईडीएम पुष्पेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।