फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM heard the multiplication table from the girl students and directed them to solve the problems.

Jalaun News: डीएम ने छात्राओं से सुना पहाड़ा, समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश

Sun, 05 Apr 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
DM heard the multiplication table from the girl students and directed them to solve the problems.
-कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, रहन-सहन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं से पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया।
उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने शीघ्र पुस्तकें उपलब्ध कराने, अतिरिक्त नोटबुक्स दिलाने, विद्यालय के सामने मैदान का समतलीकरण कराने व मुख्य बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकों एवं नोटबुक्स की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित की जाए और मैदान समतलीकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाउंड्रीवॉल को सुदृढ़ करने की कार्रवाई जल्द पूर्ण कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वार्डन को अवगत कराएं ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए और विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाए। इस दौरान सीडीओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed