फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM found officers absent during inspection, deducted one day's salary

Jalaun News: डीएम को निरीक्षण में अफसर मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटा

Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM found officers absent during inspection, deducted one day's salary
उरई। अधिकारियों के समय से ऑफिस में न आने की शिकायत पर डीएम ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साफ सफाई न मिलने पर सीडीओ को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय को सूचना मिल रही थी कि विकास भवन स्थित विभागों के कर्मचारी अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस पर उन्होंने शुक्रवार की सुबह विभागों का औचक निरीक्षण किया। डीसी एनआरएलएम कार्यालय में मिशन प्रबंधक दुर्गा प्रसाद उपस्थित मिले। जबकि सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, सीबीओ मनोज कुमार अवस्थी, डीओ, पीआरडी राजीव उपाध्याय, मनोज कुमार सहायक रेशम अधिकारी, डीएसडब्ल्यूओ प्रवीण कुमार, एई आरईएस अनूप कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, विकास भवन में साफ सफाई सही न मिलने पर सीडीओ राजेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। सरकार द्वारा जनता के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी उन्होंने ली। कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed