फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 77 नोडल अधिकारी

Thu, 13 Jan 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
DM,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
डीएम प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इसी क्रम में डीएम प्रियंका निरंजन ने भी कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज को अधिक से अधिक लगवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जिले में 77 नोडल अधिकारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 22 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। लगातार तीन दिनों से केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। लगातार प्रचार कराने के साथ ही वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज को अधिक से अधिक लगवाने की कवायद की जा रही है। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना वार्ड समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ ही किसी भी हाल में जिले में 20 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत और दूसरी डोज 75 प्रतिशत तक लगवाने का लक्ष्य दिया है। गांवों में वैक्सीनेशन की मॉनीटरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर 77 नोडल अधिकारी बनाए हैं। हर नोडल अधिकारी को 8 से 10 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। यह नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर बनी 10 सदस्यीय निगरानी समिति के सहयोग से वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए जिले में लक्ष्य तय किया गया है। इसे 20 जनवरी तक पहली डोज शत-प्रतिशत और दूसरी डोज 75 प्रतिशत तक लोगों को लगवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 77 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनसे लगातार रिपोर्ट भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
85 प्रतिशत पहली डोज और 50 फीसदी दूसरी डोज लगी
विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में वैक्शीनेशन की गति बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 का टीका जिले में लगाने के लिए लक्ष्य 12 लाख 68 हजार 483 रखा है। इसके सापेक्ष पहली डोज लगभग 85 प्रतिशत तो दूसरी डोज लगभग 50 प्रतिशत तक लगा दी गई है। वहीं किशोरों को लगभग 15 प्रतिशत तक डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed