फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DLED's semester exam will be held at nine centers from tomorrow

Jalaun News: डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा कल से नौ केंद्रों पर होगी

Sun, 02 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
DLED's semester exam will be held at nine centers from tomorrow
उरई। डीएलएड (बीटीसी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शहर के नौ केंद्रों पर होगी। परीक्षाएं तीन जुलाई से पांच जुलाई तक संपादित होगी। इसकी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन



डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में चार सौ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 500, गांधी इंटर कॉलेज में 450,डीएवी इंटर कॉलेज में 400, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पांच सौ, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 470, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 460, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 360, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था होगी। अधिकारी भी मानीटरिंग करेंगे। इसमें कक्ष निरीक्षक द्वारा किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे हर हालत में सक्रिय रहेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उपस्थिति और सभी उत्तर पुस्तिकाएं डायट के अधिकृत वाहक को उपलब्ध करानी होगी। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में दाखिला नहीं दिया जाएगा। कोई भी परीक्षार्थी बुकलेट, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हो जाएगी। परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्ति के पांच मिनट पहले कक्ष के गेट बंद कर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed