{"_id":"5d73f5c28ebc3e01740f514e","slug":"divorce-given-to-wife-for-two-lakh-dowry-report-filed-orai-news-knp5122237182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शादी के करीब साल भर बाद ही ससुरालियों ने नवविवाहिता से दो लाख रुपये दहेज की मांग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया और फिर मायके में छोड़ दिया। जब मायका पक्ष रुपये नहीं दे पाया तो पति ने मायके आकर तीन तलाक बोल दिया। इस पर पत्नी ने कोतवाली में मामले की शिकायत की। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि पति समेत पांच ससुरालियों पर तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है।
उरई के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मो. शरीफ की पुत्री अंजुम ने बताया कि उसका निकाह करीब साल भर पूर्व इटावा के संगढ़ाली टोला मोहल्ला निवासी अख्तर पुत्र मोहम्मद उमर से हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले उस पर दो लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। रकम का इंतजाम न होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी शुरू कर दिया।
इस बीच भाई ने किसी तरह तीस हजार रुपयों का इंतजाम कर पति को दिया, तब कुछ दिन मामला शांत रहा लेकिन फिर से दहेज की मांग कर पति ने उसे घर से निकाल दिया। जिस पर मायके आकर रहने लगी। अंजुम ने आरोप लगाया कि 22 अगस्त को पति और ससुराल वाले उसके मायके आए और फिर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
असमर्थता जताने पर पति ने कहा कि वह जल्द जवाब दें, क्योंकि उसके लिए दूसरी शादी के रिश्ते आ रहे हैं। इसके बाद पति अख्तर तीन बार तलाक बोल कर चला गया। इतना ही ससुरालियों ने जाते वक्त उसे व परिवार वालों को धमकाया भी। कोतवाल का कहना है कि अंजुम की तहरीर पर पति अख्तर व पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।