{"_id":"6ad3cc6ed8b1f687a708927e","slug":"district-receives-4077-metric-tonnes-of-dap-it-will-be-dispatched-to-the-cooperatives-orai-news-c-224-1-ori1005-151312-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिले को मिली 4077 मीट्रिक टन डीएपी, समितियों पर पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिले को मिली 4077 मीट्रिक टन डीएपी, समितियों पर पहुंचेगी
विज्ञापन
उरई। रबी फसलों की बोआई के बीच खाद की मांग को देखते हुए जिले को 4077 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। आईपीएल कंपनी की रैक से मिली खाद में से 1523 मीट्रिक टन सहकारी समितियों को आपूर्ति के लिए उपलब्ध कराई गई है। खाद को रैक प्वाइंट से सीधे समितियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को खाद लेने के लिए ज्यादा भटकना न पड़े।
जिलाधिकारी समीर ने बताया कि समितियों पर खाद की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित दर पर की जाएगी। डीएपी की 50 किलोग्राम की बोरी 1350 रुपये और यूरिया की बोरी 266.50 रुपये में मिलेगी। खाद खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और फार्मर आईडी साथ रखनी होगी।
फसलों के अनुसार खाद की मात्रा तय
कृषि वैज्ञानिकों की संस्तुति के अनुसार गेहूं और जौ की फसल में प्रति हेक्टेयर तीन बोरी डीएपी और छह बोरी यूरिया का प्रयोग बताया गया है। वहीं चना, मटर और मसूर की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर तीन बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया की मात्रा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
समितियों पर खाद वितरण में परेशानी होने पर किसान 07818921432 और 09756035257 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 08858222253, 08317041767, 07839882812 और 09450072937 पर भी शिकायत या जानकारी ली जा सकती है।