फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District administration defeated health department team by 183 runs

Jalaun News: जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को 183 रनों से हराया

Mon, 08 Apr 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
District administration defeated health department team by 183 runs
उरई। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन व मेडिकल कॉलेज के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का खेला गया। पुलिस लाइन में जिला जज लल्लू सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ईरज राजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिला प्रशासन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 291 रन बनाकर 292 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मेडिकल कॉलेज की टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन टीम की ओर से डीएम ने 8 रन व एसपी ने 11 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। एडीएम वित्त संजय कुमार ने एक रन व दो विकेट लिए। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने एक रन व एक विकेट लिया। एएसपी असीम चौधरी, सीओ जालौन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेडिकल की ओर से सर्वाधिक उबैद ने 46 रन की पारी खेली। मनोज 2 रन, अजय 11, अनुराग 14 रन, प्रशांत 4, सीएमओ ने सात रन बनाए। वहीं, ताहिर, सुमित, श्रीकांत व कमल शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार जिला प्रशासन ने 183 रन से जीत हासिल की। इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों व मतदाताओं को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल के कक्षा छह के छात्र चिराग मिश्रा ने मतदान की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के इस महापर्व में जिलेवासी पूरे उत्साह के साथ सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएम की पत्नी मंजुला पांडेय, एसपी की पत्नी कल्यानी, प्रभारी सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु आरती साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed