फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dispute over locking of shop, BJP leader beaten up in police station

Jalaun News: दुकान पर ताला लगाने पर विवाद, भाजपा नेता की कोतवाली में पिटाई

Tue, 09 Dec 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute over locking of shop, BJP leader beaten up in police station
फोटो - 19 चोट के निशान दिखाते पूर्व मंडल उपाध्यक्ष। संवाद
माधौगढ़। बस स्टैंड के पास स्थित किराये की दुकान पर ताला लगाए जाने से पर भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह उर्फ कोमल सिंह और दुकान मालिक पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष की तहरीर पर भाजपा नेता को कोतवाली बुलाकर दरोगा और सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। जानकारी पर 25- 30 भाजपाई कोतवाली पहुंच गए और संबंधित दरोगा व सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन



मालूम हो कि बस स्टैंड स्थित मकान को लेकर अरविंद कुमार उर्फ छुन्ना, सुरेंद्र कुमार और राजकुमार गुबरेले के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला सीजेएम जालौन कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मकान में स्थित दुकान को पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कोमल सिंह 25 वर्षों से किराये पर लिए हुए हैं। सोमवार को राजकुमार की पत्नी सीमा ने दुकान में ताला लगा दिया था। कोमल सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

राजकुमार पक्ष की महिला ने कोमल सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद दरोगा अंकुर भाटी और सिपाही सुमित कुमार उन्हें कोतवाली ले आए। आरोप है कि कोतवाल के कक्ष में दरोगा और सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दरोगा और सिपाही को निलंबित करने की मांग शुरू कर दी। कोतवाली परिसर में देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है। वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार, मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, सुनील तोमर, केटी तोमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, राजबहादुर सिंह, सोनू सिंह, बंटी गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वर्जन

मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अंबुज यादव, सीओ

फोटो - 19 चोट के निशान दिखाते पूर्व मंडल उपाध्यक्ष। संवाद

फोटो - 19 चोट के निशान दिखाते पूर्व मंडल उपाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed