फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disciple murdered in Ninavali Sarkar Ashram, Manindra Maharaj arrested

निनावली सरकार आश्रम में शिष्य की हत्या, मणींद्र महाराज गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Disciple murdered in Ninavali Sarkar Ashram, Manindra Maharaj arrested
जालौन ः निनावली में पुलिस से नोकझोंक करते लोग। - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। रसूखदार बाबा विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज के आश्रम में शिष्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने पर परिजनों, ग्रामीणों ने बाबा और उनकी सुरक्षा में लगे दरोगा पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया। पुलिस शव ले जाने लगी तो तीखी नोकझोंक की। वाहनों पर पथराव कर पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने पहुंचकर बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि गोली दरोगा की रिवाल्वर से ही चली है, उन्हें निलंबित किया जाएगा। हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मणींद्र महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा ने मामला खुदकुशी का बताया है।
विज्ञापन

निनावली गांव में बाबा विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज उर्फ निनावली सरकार आश्रम में अपने पांच बच्चों, पत्नी और कुछ शिष्यों के साथ रहते हैं। सुबह गांव के कुछ लोग आश्रम पहुंचे तो छप्पर के बाहर निनावली निवासी रविशंकर उर्फ कल्लू (23) पुत्र ब्रह्मप्रकाश का शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही ग्रामीण जुट गए। रामपुरा थाने की फोर्स भी आ गई। परिजनों ने बताया कि रवि पिछले तीन महीनों से बाबा की सेवा कर रहा था। बाबा ने ही दरोगा की रिवाल्वर से हत्या की है। भीड़ के तेवर देख पुलिस ने बाबा और दरोगा को आश्रम से हटाया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते वक्त ग्रामीण उग्र हो गए। वे बाबा की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस तत्काल कार्रवाई से हिचक रही थी। इससे भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर पहुंचे एसपी के सामने भी ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि जिस छप्पर के बाहर रवि का शव मिला, उसमें दरोगा राजेंद्र ही रहता है। राजेंद्र की बीते कुछ दिनों से रवि से नहीं बन रही थी। बाबा भी रवि से नाराज रहता था। रवि के पिता ब्रह्मप्रकाश व भाई मोनू का कहना है कि बाबा ने ही दरोगा की रिवाल्वर से गोली मारी है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाबा के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। बाबा की गिरफ्तारी की गई है।

निनावली आश्रम के बाहर लगा पुलिस फोर्स।

निनावली आश्रम के बाहर लगा पुलिस फोर्स।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed