{"_id":"63f11d24b2c3a5f85d04c45d","slug":"disabled-children-will-have-to-wait-for-toilet-orai-news-c-12-1-85993-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: दिव्यांग बच्चों को शौचालय के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: दिव्यांग बच्चों को शौचालय के लिए करना होगा इंतजार
Sun, 19 Feb 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। विकास खंड के 150 से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय नहीं बने है। मजबूरी में उन्हें दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है।
कदौरा ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक मिलाकर कुल 169 परिषदीय विद्यालय हैं। मिशन कायाकल्प योजना के तहत सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय अथवा मौजूदा शौचालय में ही रैंप की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन तीन साल में 12 से 15 विद्यालयों में ही काम हो सका है।
इकौना गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के बालक और बालिका शौचालय में बड़ी-बड़ी झाड़ी उग आई हैं। टैंक भी ध्वस्त है। बच्चें खेतों और घरों में शौच के लिए जाते हैं। अभिभावकों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बीईओ अंकित सिंह कहा कि सामान्य शौचालयों की मरम्मत के साथ साथ दिव्यांग विशेष शौचालय के निर्माण के लिए सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। शौचालय में गंदगी और अव्यवस्था है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।