{"_id":"669984edc2e8aed193024e84","slug":"dirty-water-reaching-homes-due-to-broken-pipeline-orai-news-c-224-1-ori1001-117392-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइप लाइन टूटने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइप लाइन टूटने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
Fri, 19 Jul 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
आटा। बीएसएनएल कंपनी कस्बे में मशीन से अंडरग्राउंड लाइन बिछवा रही है। लाइन डालते समय मशीन से जल संस्थान की वर्षों पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कस्बे के दो सौ घरों में नलों के सहारे गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है।
बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारियों ने बिना किसी को जानकारी दिए कस्बे में अंडरग्राउंड लाइन बिछानी शुरू कर दी। जिससे आटा कस्बे में बिछी जल संस्थान की लगभग 50 वर्ष पुरानी अंडरग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कस्बे के दो सौ घरों के नलों से गंदा आने लगा। सूचना पाकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विकास चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार से बात कर लाइन में हुआ लीकेज सही करने के लिए कहा।
बताया कि अगर समय पर लीकेज ठीक नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके बाद ठेकेदार ने कर्मचारियों ने लीकेज खोजने का प्रयास किया। लेकिन समस्या का कोई हल नही निकल सका। निजी सुपरवाइजर शिरीष चंद्र पाल ने बताया कि टूटी हुई पाइप लाइन का लीकेज कर्मचारियों से दिखवाया जा रहा है। अभी लीकेज नहीं मिला है, कल तक लीकेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विधायक से की पेयजल समस्या की शिकायत
कालपी। नगर में पेयजल आपूर्ति कई मोहल्ले में बाधित है। जिससे नगर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसी को लेकर कालपी में बने क्षेत्रीय विधायक के आवास पर पहुंचकर लोगों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। नगर में 15 नलकूप स्थापित हैं। जिनका संचालन जल संस्थान करती है। लेकिन गर्मी के बाद पानी की सप्लाई बेपटरी हो चुकी है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को एक दर्जन लोग क्षेत्रीय विधायक के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्या बताने पहुंचे। क्षेत्रीय नागरिक बाबू सिंह यादव, कमलेश कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, नरेश, रामबाबू, हरिओम ने बताया कि नगर में पानी की बड़ी समस्या बनी है। पुराने नलकूप साथ नहीं दे रहे हैं, आए दिन खराब हो जाते हैं। जिसका समाधान अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, विधायक विनोद चतुर्वेदी का कहना है कि जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व जेई से बात कर नगर में हो रही पेयजल आपूर्ति की समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाएगा। (संवाद)