फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Direct recruitment of women conductors in roadways on 10th

Jalaun News: ओवरलोडिंग पर चला अभियान, 22 बसों का चालान

Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of women conductors in roadways on 10th
उरई। उप परिवहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र केडी सिंह गौर के निर्देश पर मंगलवार रात से लंबी दूरी की स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। विभिन्न मार्गों पर 22 बसों को ओवरलोडिंग में पकड़कर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि झांसी, उरई, बांदा, हमीरपुर और महोबा से कोटा, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली स्लीपर बसें अनुमन्य सीट क्षमता से दोगुनी सवारियां भरकर ले जा रही हैं। इसी आधार पर पांचों जनपदों में संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न मार्गों पर 22 बसों को ओवरलोडिंग में पकड़कर उनका चालान किया गया। उप परिवहन आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और वह स्वयं इसकी निगरानी करेंगे ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed