फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Direct recruitment of women conductors in roadways on 10th

Jalaun News: रोडवेज में महिला परिचालकों की सीधी भर्ती 10 को

Thu, 04 Dec 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of women conductors in roadways on 10th
उरई। परिवहन विभाग की ओर से महिला संविदा परिचालकों की सीधी भर्ती के लिए रोजगार मेला 10 दिसंबर को ग्वालियर रोड स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में लगेगा। मेला सुबह दस बजे से पांच बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कमल किशोर आर्य ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक पद पर अनुबंध पर चयनित किया जाएगा। महिला अभ्यर्थी को 12 वीं पास के अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रिपल सी का कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 साल होनी चाहिए। एससीएसटी, ओबीसी के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र, स्काउट गाइड संस्था से राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त धारक अभ्यर्थियों को 12वीं के प्राप्तांकों का पांच प्रतिशत का अधिमान देते हुए वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने संबंधित प्रमाणपत्रों की दो प्रतियां लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि किलोमीटर के आधार पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। इसमें 2.02 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान होगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी पांच हजार किलोमीटर बस संचालन करने पर प्रथम छमाही में 1500 और दूसरी छमाही में तीन हजार रुपये यानी पूरे साल में साढ़े चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीएफ, फ्री यात्रा पास, रात्रि भत्ता और साढ़े सात लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। चयन के बाद चार साल तक निर्धारित मानक पूरे करने पर उत्कृष्ट प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed