फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dip on Makar Sankranti, Khid Khiddi

मकर संक्रांति पर लगाई डुबकी, खायी खिचड़ी

Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dip on Makar Sankranti, Khid Khiddi
कोटरा के सलाघाट पर मकर सक्रांति पर लगी भीड़ करते स्नान - फोटो : ORAI
उरई/रामपुरा/मुहम्मदाबाद। मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने यमुना घाटों में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

इसी के साथ सूर्य को जल दिया। इस बार 13 व 14 जनवरी दो दिनों तक त्योहार होने से लोग संशय में रहे। कुछ लोगों ने बुधवार का पर्व मनाया, लेकिन अधिकांश लोगों ने गुरुवार को पर्व मनाया। स्नान के बाद लोगों ने दान देकर पुण्य कमाया।
मकर संक्रांति केा पर्व पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। लोगों ने स्नान कर सूर्य देवता के मकर राशि पर आने पर सूर्य देवता को जल चढ़ाकर उनकी भी पूजा अर्चना की। इसके बाद खिचड़ी दान कर कन्याओं को खिचड़ी खिलाई।
विज्ञापन

भोर पहर से लोग यमुना के घाट एवं कंजोसा घाट समेत अन्य घाटों में स्नान के लिए लोग पहुंचे। स्नान के बाद लोग खिचड़ी आदि सामग्री का दान देकर पूजा पाठ भी किया। इस दौरान पड़ रही गलनभरी सर्दी भी आस्था को नहीं डिगा सकी। इधर कस्बे में बच्चों से लेकर बड़ों ने भी जमकर पतंगबाजी की। स्नान के बाद उन्होंने नजदीक के मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। वहीं, प्रसाद, फूल मालाएं चढ़ाकर आराधना की। इसके बाद अटल जन शक्ति द्वारा लगाए गए स्टाल पर खिचड़ी का आनंद उठाया। साधु संतों को भी दान दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम झांसी रोड स्थित भाटिया टेंट हाउस के बाहर किया गया। इसमें महेंद्र भाटिया, कपिल यादव गुमावली,आशुतोष नानू, हेमंत निरंजन, रामजी निरंजन, दीपक, अभिषेक द्विवेदी, निक्की, अतुल भाटिया, अभिषेक निरंजन, अनूप पटेल, मनीष कश्यप, अजीत चौधरी, सत्यम याज्ञिक, आशू निरंजन, जितेंद्र सभासद आदि रहे। टाउनहाल के मैदान में आरएसएस की ओर से मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इसके अलावा कई जगह कार्यक्रम हुए।

मुहम्मदाबाद संवाद के मुताबिक, डकोर क्षेत्र के बेतवा नदी के किनारे बसे मकरेछा, मुहाना, बंधौली आदि गांव के लोगों ने नदी में जाकर स्नान कर पर्व विधि विधान किया। इसी तरह एट, कोटरा में भी सला घाट व बेतवा नदी में जाकर पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed