फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Digital Xray started after one and a half month

Jalaun News: डेढ़ माह बाद डिजिटल एक्सरे शुरू

Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Digital Xray started after one and a half month
उरई। जिला अस्पताल में बंद डिजिटल एक्सरे डेढ़ महीने बाद शुरू हो गया है। शुक्रवार को 26 लोगों के एक्सरे किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल एक्सरे के कक्ष में पानी आने से काम नहीं हो रहा था। कार्यदाई संस्था के इंजीनियर ने भी डिजिटल एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया था। पानी पूरी तरह सूख जाने पर ही काम करने के लिए कहा था। इसके चलते काम बंद चल रहा था।
सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा ने बारिश में छत के टपकने पर छत की रिपेयरिंग कराई थी। धीरे-धीरे पानी सूख गया। इसके बाद कार्यदाई संस्था के इंजीनियर ने फिर आकर काम करने की संस्तुति की। इसके बाद शुक्रवार से काम शुरू हो गया। इससे मरीजों को राहत मिली है। पहले दिन 26 मरीजों के डिजिटल एक्सरे कराए गए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में रोजाना 90 से ज्यादा मरीजों के डिजिटल एक्सरे होते है। बाहर डिजिटल एक्सरे कराने पर 300 से 600 रुपये तक लिए जाते हैं, जबकि यहां फ्री में होते हैं। कुछ मरीज साधारण एक्सरे करा लेते थे। हालांकि डॉक्टर डिजिटल एक्सरे कराने की ही सलाह देते हैं। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ ने बताया कि डिजिटल एक्सरे का काम सुचारु रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओटी में बिजली सप्लाई शुरू
महिला अस्पताल की ओटी में बिजली की समस्या होने के कारण तीन दिन से मेजर सीजर नहीं हो रहे थे। मामला सीएमएस के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली आपूर्ति ठीक की गई। जिला अस्पताल में इस समय निर्माण और बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। इसके चलते महिला अस्पताल की ओटी में बिजली की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी। इस वजह से ओटी में मेजर सीजर ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। ठेकेदार तीन दिन से सप्लाई देने में आनाकानी कर रहा था। इस पर सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को बिजली सप्लाई ठीक कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed