{"_id":"65f3480af9753182fe0867d4","slug":"dig-expressed-displeasure-after-finding-eight-investigations-pending-orai-news-c-224-1-ori1004-112172-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आठ विवेचनाएं लंबित मिलने पर डीआईजी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आठ विवेचनाएं लंबित मिलने पर डीआईजी ने जताई नाराजगी
Fri, 15 Mar 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
उरई। जीआरपी रेलवे लखनऊ व प्रयागराज की डीआईजी राकेश पुष्कर ने गुरुवार की दोपहर उरई जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। आठ विवेचनाएं लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और जल्द गुणदोष के आधार पर विवेचनाएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनावों को लेकर हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर स्टाफ की चौबीस घंटे तैनाती रखने के निर्देश दिए। कहा कि स्टाफ कम है तो लिखापढ़ी की जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ी है, इस पर नजर रखे। सादा वर्दी में गश्त करने और ट्रेनों में स्काटिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर एक महिला उप निरीक्षक की तैनाती का भरोसा दिया। साथ ही होली, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर मातहतों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोई किसी को जबरन न लगाए।
किसी की भी आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म व वेटिंग रूम में महिला यात्रियों से बातचीत भी की। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अपने आवास, बैरक, हवालात और शौचालय आदि की समस्या बताई। इसके लिए उन्होंने पूरे विववण देने के निर्देश दिए। होली स्पेशल ट्रेनों में विशेष नजर रखने को कहा। इस दौरान कालपी चौकी इंचार्ज इंद्रबली, नवीन, दिलीप, सत्येंद्र, अमित आदि मौजूद रहे।