फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DIET spokesman daughter dengue

डायट प्रवक्ता की बेटी को भी डेंगू

Sun, 04 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 04 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
DIET spokesman daughter dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डायट प्रवक्ता के बेटे के बाद अब उनकी बेटी को भी डेंगू की पुष्टि हो गई है। दोनों का कानपुर के लिए निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस तरह अब तक जिले में कुल नौ डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। एक माह पूर्व कालपी क्षेत्र के तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में
विज्ञापन


आ गया था और रोकथाम के लिए व्यापक तैयारियां भी कर ली गई थीं। बावजूद इसके कालपी के बाद कदौरा के चतेला गांव में भी डेंगू के चार मरीज पाए गए। उरई में भी दो मरीज मिले हैं। मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी डायट प्रवक्ता विनोद कुमार शुक्ला क ी बेटी स्वाति शुक्ला भी डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे कृष्ण कुमार शुक्ला को
विज्ञापन


भी डेंगू हुआ था। दोनों का इलाज कानपुर के एक नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। इस तरह जिले में अब तक डेंगू के कुल नौ मरीज मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या के चलते लोगों में दहशत है। इस बारे में सीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि डेंगू रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कई टीमों को इस काम में लगाया गया है।  ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से ग्रस्त बम्हौरा व नादई गांव पहुंचे सीएमओ
महेबा ब्लाक के गांवों में संक्रमण फैलने की सूचना पर सीएमओ अशोक कुमार रविवार की शाम गांव नादई व बम्हौरा पहुंचे। यहां मरीजों का हालचाल लिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद वह महेबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे और दवाओं की उपलब्धता देखी। कई दिनों से महेबा ब्लाक के नादई, बम्हौरा, नूरपुर आदि गांवों में

संक्रमण फैलने होने की सूचना आ रही थी। इस पर सीएमओ अशोक कुमार रविवार की शाम बम्हौरा व नादई गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गांव में फागिंग, मलेरिया स्प्रे के छिड़काव के बारे में जाना और अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि संक्रमण से पीड़ित मरीजों की सैंपलिंग करें। जिन मरीजों की हालत ज्यादा खराब है


उनकी स्लाइड तैयार की जाए। इसके अलावा गांव में फागिंग कराएं और मलेरिया स्प्रे का छिड़काव भी करें। इसके बाद वह महेबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जानीं। कहा कि दवा की कमी होने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि दवाओं की अनुपलब्धता न हो सके और मरीजों को पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed