फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Did you give money in the name of delivery, did you not prescribe any outside medicine

Jalaun News: प्रसव के नाम पर पैसे तो नहीं दिए, बाहर की दवा तो नहीं लिखी

Tue, 02 Dec 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Did you give money in the name of delivery, did you not prescribe any outside medicine
फोटो-12-महिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
उरई। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। पूछा कि प्रसव के नाम पर किसी ने पैसे तो नहीं लिए या बाहर की दवाइयां तो नहीं लिखी गई...।
विज्ञापन

किसी मरीज ने रुपये न देने की पुष्टि की। जच्चा-बच्चा वार्ड पहुंचे डीएम ने 24 घंटे में जन्मी 12 बच्चियों के परिजनों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि सभी नवजात को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना से संबंधित फॉर्म तुरंत भरवाकर लाभ समय से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के करीब डेढ़ हजार आवेदन लंबित पाने पर नाराजगी जताई और स्टाफ को हिदायत दी कि पांच दिन के भीतर शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाएगा। वह दोबारा आएंगे, अगर काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। डीएम ने लैब, पैथोलॉजी, पर्चा काउंटर, पंजीकरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊपरी मंजिल पर खाली स्थान का उपयोग करने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने बुंदेली बिन्नू में बेटियों को किया सम्मानित
उरई। जिला महिला अस्पताल में डीएम ने बुंदेली बिन्नू कार्यक्रम में 13 बच्चियों को स्वेटर, कंबल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने सभी बच्चियों के सादा कागज पर लाल स्याही से पदचिन्ह लेकर इस अनोखे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने सुमंगला, मातृ वंदना व सुकन्या समृद्धि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। रोहित विनायक ने बताया कि यह काम पांच साल से जारी है। अब तक 11000 से भी अधिक बच्चियों के पदचिन्हों का अनोखा संग्रह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed