फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dhoom refuse independence celebration, a tribute to martyrs

धूम से मना आजादी का जश्न, शहीदों को नमन

Tue, 16 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 16 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dhoom refuse independence celebration, a tribute to martyrs
मशाल जलाकर रन फार यूनिटी का शुभारंभ करते एडीएम व एएसपी - फोटो : अमर उजाला
आजादी का जश्न पूरे शान-ओ-शौकत से मनाया गया। सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अमर सपूतों को याद किया। इस दौरान आजादी के महत्व पर भी कई कार्यक्रमों में चर्चा हुई और कहा गया कि अपनी जान पर खेलकर आजादी दिलाने वालों के सपने साकार
विज्ञापन


करने के लिए हर हिंदुस्तानी तैयार है। अधिकारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया। स्वधीनता दिवस पर सुबह साढ़े छह बजे माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ जिसका गांधी पार्क पर समापन हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीबौलिया ने ध्वजारोहण किया और सत्यपाल शर्मा, रेहान सिद्दीकी, रामप्रकाश द्विवेदी
विज्ञापन


मौजूद रहे। नगर पालिका की ओर से महान विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। आठ बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। यहां एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम संजय सिंह मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ एसपी सिंह, एसपी आफिस में एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने झंडा रोहण किया।  जिला व महिला अस्पताल में मरीजों
विज्ञापन
विज्ञापन


को फल बांटे गए। जीजीआईसी उरई में कला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य कमला अग्रवाल ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। कला में गांधी इंटर कालेज के नरसिंह को पहला स्थान मिला। इसी कालेज की राधा दूसरे स्थान पर रहीं। निबंध में जीजीआईसी की गजला प्रथम व कीर्ति विश्वकर्मा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में जीआईसी के दीपक प्रथम

स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी की गजाला, फरहीन, इकरा पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंध विद्यालय में फल बांटे व सेवार्थ की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। यहां यूसुफ इश्तियाक, सरबर हुसैन मौजूद रहे। रविदास विकास संस्थान में एपी भारती ने ध्वजारोहणकिया। रामदास अहिरवार, गोविंद दास, रघुवर दयाल आदि मौजूद रहे।

जिला कोरी समाज कल्याण समिति कार्यालय में पन्नालाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर माताप्रसाद वर्मा, नरेश वर्मा, भानु वर्मा आदि रहे।
रन फार यूनिटी के तहत शहर में मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को याद किया गया। एडीएम आनंद कुमार व एएसपी शकील अहमद ने मशाल जलाकर रैली रवाना की। शहर में

एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान हिंदुस्तां जिंदाबद और इंकलाब जिंदाबाद की गूंज रही। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ खान, तौसीफ रहमानी, इरफान हुसैन, मुहम्मद हसन अली, साजिद खान, परवेज कादरी, इसरार बेग आदि रहे। पेंशनर्स संगठन कार्यालय में रामेश्वर त्रिपाठी, राजाराम व्यास, डॉ. प्रयाग नारायण त्रिपाठी ने

ध्वजारोहण किया। यहां पर शिवराम तिवरी, उदयवीर सिंह सेंगर, कफील अहमद आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में अध्यक्ष रीतेश तरसौलिया, अनिल कुचया, रामनरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रहमानंद चौक से तिरंगा यात्रा आगे बढ़ाई। इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, नीरज

श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह, हरेंद्र विक्रम, गौरीशंकर वर्मा, हरीकिशोर गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनिल बहुगुणा, अवध शर्मा आदि मौजूद रहे। तुलसी धाम में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ाया। डीएम संदीप कौर, एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील


अहमद, सीओ जंगबहादुर सिंह, पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी व सभासदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। जीवन तरंग एकेडमी के बच्चों ने सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा गीत प्रस्तुत किया। नटराज डांस एकेडमी समेत अन्य संस्थाओं के मेधावियों ने भी अपना जलबा बिखेरा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद लक्ष्मणदास

बाबानी,  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन हरीकिशोर गुप्ता ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed