फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dharmendra's life car running from jugaad

जुगाड़ से चल रही धर्मेंद्र की जिंदगी की गाड़ी

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra's life car running from jugaad
अपनी माल ढोने वाली गाड़ी के साथ धर्मेंद्र - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। कुछ लोग हुनरमंद होते हैं तो कुछ लोगों का हौसला ही उनका हुनर होता है। कुछ ऐसा ही हौसला दिखाया है कदौरा कस्बे के मोहल्ला पुरवा निवासी धर्मेंद्र ने, जिन्होंने लॉकडाउन में अपनी सुपरवाइजर की नौकरी तो गंवाई पर हिम्मत नहीं। धर्मेंद्र ने कर्ज लेकर पुरानी बाइक खरीदी और उसे माल ढोने की गाड़ी बनाकर अब नया काम धंधा शुरू कर दिया है। धर्मेंद्र का कहना है कि नोएडा की कंपनी में तो 25 से 27 हजार रुपये महीने मिल जाते थे, यहां कुछ नहीं तो महीने के 10-12 हजार का जुगाड़ तो हो ही जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया कि वह नोएडा में दो साल से कंपनी (टेक महिंद्रा) में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। वह स्वयं ग्रेजुएट था, उस पर एक करीबी रिश्तेदार भी उसी कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत थे, लिहाजा नौकरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। महीने का 22 हजार वेतन और रहने को कमरा मिला था। लॉकडाउन में काम बंद हुआ था तो वह 15 अप्रैल को कदौरा परिवार के पास लौट आया था।
विज्ञापन

14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद उसने कुछ दोस्तों व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर यहीं एक पुरानी बाइक खरीदी और उसे माल ढोने की गाड़ी बनाकर अब रोजाना के तीन से साढ़े तीन सौ रुपये की आमदनी कर ही लेता है। परिवार में बुजुर्ग माता पिता के अलावा विकलांग भाई-भाभी और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर है। बकौल धर्मेंद्र अनलाक-1 के दौरान दो बार कंपनी से फोन भी आ चुका है पर परिवार वाले अब जाने नहीं दे रहे हैं।

जालौन जिले के कदौरा कस्बे में धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ।

जालौन जिले के कदौरा कस्बे में धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed