{"_id":"688fb6d0622f41b9850db0d7","slug":"devnagar-crossing-hit-by-encroachment-traffic-affected-orai-news-c-224-1-bnd1005-132771-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: देवनगर चौराहा अतिक्रमण की चपेट, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: देवनगर चौराहा अतिक्रमण की चपेट, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
जालौन। नगर का प्रवेश द्वार कहे जाना वाला देवनगर चौराहा अतिक्रमण की चपेट में है। फोरलेन के चौराहे पर ठेले ठिलियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
उरई-जालौन फोरलेन पर देवनगर चौराहे से बंगरा भिंड, औरैया, कोंच, बाबई, लौना, हरदोई गूजर आदि मार्ग निकले हुए हैं। साथ ही नगर में प्रवेश के लिए सड़क निकली है। पूरे दिन बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। इसके ही वाहनों का नगर में अंदर आने व जाने का क्रम लगा रहता है। नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी सड़क पर अतिक्रमण कर फल की दुकान, ऑटो, वाहन, आइसक्रीम आदि की गाड़ियां खड़ी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत होती रही है।
विपुल, वैभव, महेंद्र आदि ने बताया कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण होने की शिकायत समय समय पर की जाती है। इसके बाद कुछ समय के लिए इन्हें हटवा दिया जाता है। लेकिन कुछ समय बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम विनय मौर्य ने बताया कि पूर्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसके बाद भी यदि दुकानदार पुनः अतिक्रमण कर रहे हैं तो पुलिस से कहकर कार्रवाई कराई जाएगी।