फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   development

आठ करोड़ की लागत से छह वार्डों में सीसी सड़क

Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
development
कदौरा। नगर के छह वार्डों के बाशिंदों को जल्द जलभराव और कीचड़ भरे रास्तों से निजात मिलेगी। नगर पंचायत ने वार्ड के कच्चे रास्तों का सर्वे पूरा कर लिया है। ईओ ने बताया कि जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है लेकिन, विकास कार्यों के लिए धनराशि न होने से कई कार्य अधूरे पड़े हैं। कस्बे में कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां मुख्य मार्ग बदहाल हैं। नाला न होने से बारिश का पानी घरों में घुसता है। बारिश की वजह से कीचड़ और जलभराव की समस्या हो जाती है। कई बार बाशिंदे सड़कें दुरुस्त कराने को लेकर डीएम और पालिका ईओ को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने गंभीरता से लिया और नगर पंचायत को खराब सड़कों और नाला निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। पालिका ने टीम बनाकर सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे का काम लगभग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ पवन किशोर ने बताया कि मोहल्ला ईदगाह, चिलपुरा, सीर, इस्लामाबाद, बम्हौरी, सिद्धार्थनगर के कुछ हिस्सों में सड़कें खराब हैं। नाला न होने से बारिश का पानी भर जाता है। अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों का सर्वे कर व नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही डूडा की तरफ से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed