{"_id":"57570f3e4f1c1b1b759c5358","slug":"devastation-caused-by-the-storm-pole-fallen-trees-damaged-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मची तबाही, पोल, पेड़ गिरे, मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मची तबाही, पोल, पेड़ गिरे, मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर आई आंधी ने कई जगह तबाही मचाई। कदौरा के सुजानपुर गांव में देव सिंह के दरवाजे लगा नीम का पेड़ तेज आंधी में टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई और पास में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कदौरा व कालपी क्षेत्र में आंधी के कारण दर्जनों पेड़ टूटकर गिर गए। कई दुकानों के टीनशेड भी तेज आंधी में उड़ गए। इसके बाद आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। पोल व पेड़ के गिरने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
एकएक आंधी पानी आने से जिले में भारी तबाही देखने को मिली। कदौरा में नौमान बेग की दीवार मदरसा की दीवार पर गिर गई। इस दौरान यहां के निवासी आरिफ बेग की कुछ बकरियां जो घर में ही बंधी थीं, की भी मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का पोल भी गिर गया।
विज्ञापन
जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह, कदौरा के सुजानपुरा, कठपुरवा, बबीना हांसा मवई अहीर, गुलौली बागी सहित कई गांवों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरे हैं। कदौरा कस्बे में भी टीन शेड की चादर उखड़ गई। जिसकी चपेट में आकर रामनाथ, पायल व शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।