फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Despite announcement, farmers are not getting free electricity

Jalaun News: घोषणा के बावजूद किसानों को नहीं मिल रही मुफ्त बिजली

Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Despite announcement, farmers are not getting free electricity
उरई। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और बजट में इसकी घोषणा भी की थी। अभी तक किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिली है। यही नहीं निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती पर बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विटंल किया जाए।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत ने कहा कि एमएसपी गारंटी के मामले में केंद्र सरकार पहल करे। एनजीटी के नियमों में ढील दी जाए और कृषि के काम आने वाले यंत्रों में समय सीमा में छूट देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बीज का अधिकार बाहरी और विदेशी कंपनी से समझौता न किया जाए। उन्होंने बीज संरक्षण के लिए सार्वजनिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लमीमपुर कांड के दोषियो को कड़ी सजा और मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही किसानों से संबंधित मुकदमों का समय सीमा के अंदर निस्तारण करने की मांग की। रामकुमार पटेल, चतुर सिंह, चंद्रपाल, जगदेव सिंह, रामसिंह, हरीशंकर राजपूत, पवन पांचाल, वीरप्रताप, चंद्रमोहन निरंजन, रामप्रकाश राजपूत, देवेंद्र बिदुआ, रामबाबू, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed