फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deputy Commissioner furious over slow progress of MNREGA work

मनरेगा कार्य की धीमी प्रगति पर भड़के उपायुक्त

Fri, 26 Jun 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner furious over slow progress of MNREGA work
मनरेगा की समीक्षा बैठक में मौजूद उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश दीक्षित। - फोटो : ORAI
कदौरा। ब्लाक कार्यालय परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में मनरेगा की बैठक हुई। जिसमें मनरेगा के कार्यों की प्रगति धीमी होने पर उपायुक्त श्रम रोजगार ने सचिवों व तकनीकी सहायकों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश कुमार दीक्षित ने ब्लाक कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों संग बैठक कर मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की और कार्य कर रहे श्रमिकों की संख्या देखी। जिसमें कई ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की संख्या कम होने पर क्षेत्रों में तैनात तकनीकी सहायकों एवं सचिवों से जवाब तलब किया। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी जताकर कड़ी फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ अतिरंजन सिंह को निर्देश दिए कि लापरवाह सचिवों व तकनीकी सहायकों की सूची बना कर दें, ताकि इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिले। ब्लाक का लक्ष्य 19 हजार के लगभग है, जिसे पूरा करने के लिए सचिव तकनीकी सहायक अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में श्रमिकों से कार्य करा रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ अतिरंजन सिंह, तकनीकी सहायक अमित मिश्रा, अरविंद पाल, प्रवीण द्विवेदी, विजया रत्नम सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed