फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demonstration of relatives against the report of rape

Jalaun News: दुष्कर्म की रिपोर्ट के विरोध में परिजनों का प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of relatives against the report of rape
उरई। डिग्री कालेज संचालक व उनके भतीजे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट के विरोध में परिजनों व कई संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध जताया। एसपी को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोगों ने पुलिस कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। जिस पर एसपी को भारी पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने डीआईजी झांसी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी प्रशांत अवस्थी व उसके चाचा भास्कर अवस्थी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चाचा भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसी मामले में मंगलवार को आरोपियों के परिजनों ने विभिन्न संगठनों के लगभग एक सैकड़ा महिला व पुरुष पदाधिकारियों के साथ पटेलनगर से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी को ज्ञापन देकर मांग की कि महिला द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है। घटना के दिन दोनों आरोपी जिले के बाहर थे। महिला कभी विद्यालय नहीं गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गेट बंद होने पर हुई नोकझोंक
लोगों को आक्रोशित देख पुलिस कर्मियों ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया और अंदर आने से रोक दिया। जिससे नारेबाजी कर रहे लोग गेट के पास पहुंचे और पुलिस से गेट खोलने के लिए कहासुनी करने लगे। जिस पर मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने गेट को खोल दिया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। जिस पर कार्यालय में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed