{"_id":"619009288d0af574bb4ecf33","slug":"demonstration-of-investors-on-demand-for-refund-of-money-orai-news-knp6638124113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वापसी की मांग को लेकर निवेशकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वापसी की मांग को लेकर निवेशकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जीसीए संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नारेबाजी करते निवेशक।
- फोटो : ORAI
उरई। आल इंडिया जीसीए संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निवेशकों ने पैसा वापसी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन दिया। इस दौरान जीसीए समेत चिटफंड कंपनियों के संचालकों के खिलाफ शनिवार को नारेबाजी कर उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग की। इसके साथ ही 22 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड केएस राना ने कहा कि यूपी सरकार माफियाओं को बचाने का काम कर रही है। चिटफंड अधिनियम को यूपी में सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। लगातार अभिकर्ताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन प्रशासन को कंपनी के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करें और निवेशकों का पैसा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि आज से पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 22 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभा को उदय प्रताप तोमर, शैलेंद्र, ब्रह्मप्रकाश, उदयनारायण, सुनील कुमार, बलवान सिंह, राजेश, संतोष निषाद, भीम कुमार आदि ने संबोधित किया।
13 साल से नहीं मिला पदोन्नति का लाभ
उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा को ज्ञापन देकर समस्याएं बताईं। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मंत्री आशीष झा, गनपत सिंह अहिरवार, दिनेश वैज्ञानिक आदि ने ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग की। कहा कि 13 साल के कार्यकाल में आज तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है। (संवाद)