{"_id":"64a9b86ff12539c5920b2394","slug":"demanded-seven-and-a-half-crores-from-the-government-for-five-bridges-orai-news-c-224-1-ori1001-369-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच पुलों के लिए शासन से साढ़े सात करोड़ मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच पुलों के लिए शासन से साढ़े सात करोड़ मांगे
Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 34 जर्जर उरई कोटरा पुल से निकलते लोग
पांच पुलों का साढ़े सात करोड़ से होगा निर्माण, शासन से मांगा बजट
जर्जर पुलों को देखते हुए विभाग ने स्टीमेट बनाकर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले के जर्जर हो चुके पांच पुलों का जल्दी ही दोबारा निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने शासन को स्टीमेट बनाकर भेज दिया है। इन पुलों पर साढे सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि बजट आते ही इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि जर्जर हो चुके पुलों पर रोक के बावजूद लोग निकल रहे हैं। जिससे विभाग को हादसे की चिंता सता रही है, विभागीय अधिकारियों ने जिले के पांच पुलों के नए सिरे निर्माण के लिए शासन से साढे सात करोड़ रुपये मांगे हैं। बजट आते ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
प्रांतीय खंड के अवर अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि जिले के सलैया व्योना मार्ग पर बने पुल के लिए शासन से एक करोड़ 48 लाख, कोंच कैलिया मार्ग के पर बने लघु सेतु के निर्माण के लिए एक करोड़ 64 लाख, उरई कोंच मार्ग पर बने लघु सेतु पर 2 करोड़ 16 लाख, उरई कोटरा मार्ग पर हमीर ब्रांच कैनाल पर एक करोड़ 33 लाख व उरई कोटरा लघु सेतु पर एक करोड़ 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन को इनके निर्माण के लिए इस्टीमेट भेज दिया है। बजट आते ही इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जर्जर पुल से निकल रहे लोग
उरई से कोटरा मार्ग पर बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कोई हादसा न हो इसके लिए पुल के पास दीवार बनाकर उससे न गुजरने की अपील की है, लेकिन इसके बाद भी लोगों का आवागमन जारी है। लोगों का कहना है कि जल्द ही अगर इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।