फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand to reduce increased house tax and fix leakages

Jalaun News: बढ़े हाउस टैक्स को कम व लीकेज ठीक करने की मांग

Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to reduce increased house tax and fix leakages
जालौन। नगर की समस्याओं को लेकर वामपंथी दलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

वामपंथी दलों के पदाधिकारी कमलाकांत, आशाराम, कमलेश कुमार आचार्य, जहीर, रामकिशोर गुप्ता, रामौतार साहू आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर में मनमाने तरीके से हाउस टैक्स बढ़ाया गया है। इसे कम कराया जाए। प्राइवेट संस्थाओं में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाई जाए। उनका सर्वे कराकर पंजीयन कराया जाए। बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने की मांग की। मोहल्लों में बिछाई गई पाइप लाइनों के लीकेज, फोरलेन की सड़कों से अतिक्रमण हटाने, स्थाई वेंडिंग जोन बनाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों के तहत देश के अरबपतियों पर चार फीसदी संपत्ति कर व कॉरपोरेट कर लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed