फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Delivery took place at home a few hours after returning from the hospital; both mother and newborn died.

Jalaun News: अस्पताल से लौटने के कुछ घंटे बाद घर पर हुआ प्रसव, मां और नवजात दोनों की मौत

Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delivery took place at home a few hours after returning from the hospital; both mother and newborn died.
उरई। कोतवाली क्षेत्र के उमरार खेरा में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मृत्यु हो गई। महिला अपनी बुआ के घर आई हुई थी। सुबह तेज प्रसव पीड़ा होने पर घर पर ही महिलाओं ने प्रसव कराने का प्रयास किया, उसी दौरान दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा निवासी शिवानी देवी (30) पत्नी बृजकिशोर गर्भवती थी। प्रसव का समय नजदीक होने के कारण वह नगर के उमरार खेरा मोहल्ले में रहने वाली अपनी बुआ श्रीदेवी के घर आई हुई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। घर की महिलाओं ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रसूता और नवजात दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


मृतका की बुआ श्रीदेवी ने बताया कि शनिवार रात वह शिवानी को लेकर अस्पताल गई थीं। वहां जांच के बाद बताया गया कि प्रसव में अभी समय है, इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद भोर में घर लौटने के कुछ समय बाद ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई और घर पर ही डिलीवरी हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवानी की तीन वर्ष की एक पुत्री भी है। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी अनुज गंगवार मौके पर पहुंचे। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि प्रसूता और नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed