फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Delhi defeated Gorakhpur and Bahraich defeated Moradabad

Jalaun News: दिल्ली ने गोरखपुर, बहराइच ने मुरादाबाद को हराया

Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi defeated Gorakhpur and Bahraich defeated Moradabad
खिलाडिय़ों से परिचय लेते एसपी रवि कुमार। - फोटो : ORAI
उरई। चीफ जस्टिस स्व. जगदीश भल्ला ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी का पहला मैच बुधवार को इंदिरा स्टेडियम पर दिल्ली और गोरखपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड पर मुरादाबाद और बहराइच के बीच मैच हुआ। दिल्ली ने गोरखपुर और बहराइच ने मुरादाबाद को हराया।
एसपी रवि कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इंदिरा स्टेडियम ग्राउंड पर हुए मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 35 ओवरों में से 31.2 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद डीसीए ने निर्धारित 35 ओवरों में नौ विकेट खोकर 209 का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच ने बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर पांच बॉल में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाकर जीत हासिल की। जयप्रकाश 83 बॉल में 89 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू ने दोनों विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

मैच की अंपायरिंग बीसीसीआई लेवल वन के अंपायर स्कोरर एसपी सिंह, रोहित यादव, सतीश पांडे ने की। मैन ऑफ द मैच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने दिल्ली के उजेर और बहराइच के जयप्रकाश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीए सचिव विकास कुमार ने आनंदेश्वर पांडेय क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए बात रखी।
इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, विनोद चतुर्वेदी, शरद श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, एपी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, श्रीकांत वर्मा, विजय, उत्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed