फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deleted encroachment, rural themselves in serried

हटाया गया अतिक्रमण, ग्रामीण आपस में भिड़े

Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deleted encroachment, rural themselves in serried
मरगाया में अतिक्रमण हटवाते राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी - फोटो : ORAI
कदौरा। शासन के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने ब्लाक के ग्राम मरगाया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ ग्रामीण ही एक-दूसरे पर अतिक्रमण करने के आरोप लगाकर भिड़ गए, जिन्हें टीम ने शांत कराया। तहसीलदार ने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार के आदेश पर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मरगांया में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। तहसीलदार शशिवेंद्र दुबे ने की अगुवाई में राजस्व कर्मियों व पुलिस बल की मौजूदगी में पंचायत भवन, पुराना कन्या प्राथमिक विद्यालय व जच्चा बच्चा केंद्र में अवैध रूप से रह रहे कब्जा धारकों को हटाकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने एक दूसरे पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर प्रशासन टीम ने कार्रवाई करने की मांग की और एक दूसरे पर भिड़ गए।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों का कहना है कि कई बड़े लोग ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन व तालाब के इर्दगिर्द कब्जा किए हुए है जिस पर भी कार्रवाई होना चाहिए। विवाद बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष को समझा बुझा कर अलग कराया। तहसीलदार शशिवेंद्र दुबे ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर गांव स्थित पुराना कन्या प्राथमिक विद्यालय में अवैध निर्माण कर रह रहे लोगों को हटवा कर दीवार ध्वस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंचायत भवन व जच्चा बच्चा केंद्र पर कब्जा जमा लोगों को हटवा कर खाली करवाया। उन्होंने बताया कि गांव में अन्य लोगों द्वारा भी कब्जे किए जाने की शिकायत मिली है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान उदयभान अहिरवार, लेखपाल राम सिंह, फ ौजी एसआई बाबूलाल, संजय पाल, रोहित सिंह, सुधीर सिंह, रोहित पुंडीर सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed