फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   D.El.Ed. second semester examination was held at eight centers.

Jalaun News: आठ केंद्रों पर हुई डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

Thu, 14 May 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. second semester examination was held at eight centers.
फोटो-50-आर्य कन्या इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से निकलती परीक्षार्थी। संवाद
उरई। डीएलएड 2024 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शहर में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में “वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा” विषय का प्रश्नपत्र हुआ, जबकि द्वितीय पाली में “प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

डीएलएड 2024 द्वितीय सेमेस्टर की प्रथम पाली में 2426 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2309 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 117 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 2426 परीक्षार्थियों में 2314 उपस्थित और 112 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सत्र 2023 बैक परीक्षा की प्रथम पाली में 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 97 उपस्थित एवं 18 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 157 परीक्षार्थियों में से 137 उपस्थित हुए, जबकि 20 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र 2022 बैक परीक्षा की प्रथम पाली में 13 परीक्षार्थियों में 7 उपस्थित और 6 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 66 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 56 उपस्थित एवं 10 अनुपस्थित रहे।


सत्र 2021 बैक परीक्षा की प्रथम पाली में 3 परीक्षार्थियों में केवल एक परीक्षार्थी उपस्थित हुआ, जबकि दो अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत सभी 8 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा प्रभारी बीके सौनकिया ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed