फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deep potholes in the road constructed at a cost of 82 lakhs

Jalaun News: 82 लाख की लागत से बनीं सड़क में हुए गहरे गड्ढे

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes in the road constructed at a cost of 82 lakhs
माधौगढ़। 82 लाख की लागत से बनाई गई माधौगढ़ से अमखेड़ा तक सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। घटिया निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम राजेश कुमार पांडे से शिकायत की। डीएम ने कोतवाल से कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि माधौगढ़ से अमखेड़ा तक दस किलोमीटर सड़क की विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग ने 82.62 लाख रुपये की लागत से कराया है। निर्माण कार्य के तीन महीने पूरे नहीं हुए कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जबकि इस सड़क से रोजाना 22 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता हैं। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे होने से आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रभात सक्सेना, राजू पेंटर, मोंटी सिंह, रंजीत सिंह आदि का कहना हैं कि इस सड़क से बसों के आवागमन के साथ साथ अधिकारियों का आवागमन लगा रहता है। सड़क की दुर्दशा को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम से समाजसेवी मानसिंह, अखिलेश कुमार ने सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की बात सुन डीएम ने कोतवाल पप्पू सिंह यादव से कहा कि ठेकेदार को बुलाकर काम सही करने को कहो, न करने पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज की जाए। पीडब्ल्यूडी जेई पुनीत का कहना है कि सड़क पानी से डूब गई थी, जिससे गिट्टी उखड़ गई। साथ ही सिहारी गांव के पास सड़क में भी पाइप डाला जाएगा, जिससे सड़क में पानी न भर सकें। ठेकेदार से कहकर शीघ्र गड्ढे भराए जाएंगे।

वहीं, ठेकेदार दीपक मिश्रा का कहना है कि अक्तूबर में पैचवर्क का काम पूरा किया था। जिस जगह की शिकायत है, वहां पर गेस्ट हाउस और घरों का पानी सड़क पर आकर रुकता है। इसकी वजह से सड़क टिक नहीं पाती है। फिर भी वह दोबारा दो दिन के भीतर सड़क ठीक कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed