फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deed files started accumulating in tehsil

Jalaun News: तहसील में जमा होने लगीं बैनामा की फाइलें

Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Deed files started accumulating in tehsil
माधौगढ़। बैनामे की फाइल और दाखिल खारिज न होने की समस्या से परेशान किसानों को सोमवार से राहत मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अब इन फाइलों को तहसील में जमा किया जाने लगा है। निर्देश के बाद इन कागजी कार्यवाही को पुरानी व्यवस्था के आधार पर किया जा रहा है। मंगलवार तक 300 फाइलें जमा कर ली गईं हैं।



अमर उजाला में चार दिसंबर के अंक में रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील के अधिकारियों के बीच रार, शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डेढ़ माह से दाखिल खारिज के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रखी तीन सैकड़ा फाइलें जमा नहीं की जा रही थीं। इसमें तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों के बीच में तालमेल ठीक नहीं होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

तहसील अधिकारियों द्वारा प्रपत्र माध्यम से ही फाइलें स्वीकार की जा रही थीं। समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम ने इसे संज्ञान में लिया और इस समस्या को तत्काल प्रभाव से दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रजिस्ट्री कार्यालय से इन फाइलों को कर्मचारियों द्वारा तहसील पहुंचाया जाना शुरू हो गया है, जिसे तहसील में जमा किया जा रहा है। इन फाइलों की इस प्रक्रिया के रुके होने की वजह से किसान परेशान थे और उन्हें भटकना पड़ रहा था। इस वजह से वे खेती व उस जमीन का लाभ भी नहीं ले पा रहे थे।
माधौगढ़ के एसडीएम शशि भूषण ने बताया कि किसानों को परेशानी न हो, इस तरह की व्यवस्था पर अमल किया जाएगा। निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed