फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,water,police,river,friend

पचनद में नाव पलटी, एक की मौत

Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
death,water,police,river,friend
रामपुरा (जालौन)। पचनद में नाव पलटने से छह युवक नदी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने पांच युवकों को तो सकुशल निकला लिया पर एक युवक की मौत हो गई। देर रात गोताखोरों की टीम ने युवक का शव नदी से निकाला।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में स्थित पांच नदियों के संगम पचनद पर बाबा साहब मंदिर पर बुधवार को प्रशांत (20), मनि (21), अंशुल यादव (19) सभी निवासी नवीन मंडी इटावा दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद युवक नदी किनारे पहुंचे और नाव पर घुमने के लिए सवार हुए। नाव में पहले से ही तीन युवक सवार थे। नाव जब कुछ दूरी पहुंची तब अचानक पलट गई। नाव पर सवार सभी छह युवक नदी में डूबने लगे। चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पांच युवकों को बाहर निकाल लिया। जबकि अंशुल नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डूबे अंशुल की तलाश शुरू कराई। देर रात अंशुल का शव मिला। सूचना पाकर तहसीलदार व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पाकर युवक के परिजन भी पचनद पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed