फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,train,rail,doctor,mumbai

ट्रेन में एक यात्री की मौत, तीन बीमार, अतिरिक्त ट्रेनों को रोकना पड़ा

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
death,train,rail,doctor,mumbai
उरई। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर गुरुवार को ट्रेन में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक दूसरी ट्रेन में तीन यात्रियों के बीमार होने की सूचना पर ट्रेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बताते चलें कि गोरखपुर से मुंबई संत कबीर नगर एक्सप्रेस मुंबई से लखनऊ के लिए जब झांसी स्टेशन से रवाना हुई। तब चिरगांव के पास एक यात्री के बीमार होने की जानकारी मिली। उरई स्टेशन पर डॉक्टर अनुज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्री का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रेन में बीमार गोंडा निवासी शादाब अहमद और कोच नंबर 18 में कानपुर निवासी अंजलि पटेल की जांच कर दवा दी। इसी तरह गोरखपुर लोकमान्य संत कबीर नगर एक्सप्रेस के कोच नंबर चार में खलीलाबाद निवासी शकील अहमद की भी जांच कर दवा दी गई। इसके चलते दोनों ट्रेन करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक यात्री के पास एक मोबाइल और मुंबई से लखनऊ तक का टिकट मिला है जानकारी की जा रही है कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
ट्रेन से टकराए अन्ना मवेशी
उरई। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर गुरुवार की दोपहर के बाद भुआ उरई सेक्शन में ग्वालियर बरौनी छपरा मेल से रेलवे क्रासिंग नंबर 178 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। इसकी वजह पांच मवेशियों की मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मवेशियों को ट्रैक से हटाया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइक मिस्त्री को टक्कर मारी
जालौन। दुकान के सामने खड़ी बाइक में अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बना रहा मिस्त्री घायल हो गया। मोहल्ला रावतान निवासी गुलफान की दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। ग्राहक की बाइक खराब होने पर वह दुकान के सामने फुटपाथ पर बाइक दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर आ गया। दुकान के सामने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। उस समय वह बाइक को दुरुस्त कर रहा। टक्कर लगते ही बाइक उस पर आ गिरी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मिस्त्री ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed