फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,rupees,covid 19,CMO,vaccinated

कोरोना से मृतकों के वारिसों के नाम अभिलेख में हो रहे दर्ज

Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
death,rupees,covid 19,CMO,vaccinated
कालपी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 22 मृतकों के वारिसों के हितों के लिए तहसीलदार बलराम गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी जुट गए हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान कालपी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी कोरोना संक्रमित मृतकों के परिजनों एवं आश्रितों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि पांच मृतकों के पास भूमि का स्वामित्व तथा मृतकों के वारिसों के नाम अभिलेखों में नियमानुसार दर्ज कराए गए हैं। तथा परिवारों को खतौनी प्रमाणपत्र गांव-गांव में दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी तरह 17 भूमिहीन किसानों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई है। शासन के निर्देश पर भूमिहीन किसान के वारिसों को पट्टे की जमीन उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों के द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। शासन के इस कदम से कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले परिवारों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन

------
फोटो-1-टीहर पंचायत भवन का निरीक्षण करते डीपीआरओ। संवाद
पंचायत भवन के बाहर इंटरलॉकिग कराने के निर्देश
रामपुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अभय कुमार यादव ने गुरुवार को रामपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीहर के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। डीपीआरओ ने निर्देश दिए कि भवन के बाहर इंटरलॉकिंग अवश्य करवाएं। इसके लिए पांच दिन की मोहलत दी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि काम पूरा न हुआ तो कार्रवाई तय है। डीपीआरओ ने वर्मी कम्पोस्ट खाद के गड्ढों, कूड़ा संग्रह व निस्तारण केंद्र भी बनवाने पर बल दिया। उन्होंने पंचायत भवन की रंगाई, पुताई व लिखाई जल्दी ही करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान प्रदीप गौरव, सचिव जगदंबा प्रसाद भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed