फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,river,ARMY,tample

बाढ़ देखने गए युवकों की नाव पलटी चार डूबे

Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
death,police,river,ARMY,tample
जालौन के कालपी में यमुना नदी में डूबने से बचे युवक - फोटो : ORAI
कालपी। बाढ़ देखने पहुंचे युवकों की नाव पलट गई। जिसमें चार युवक डूब गए। जबकि दो युवक किसी तरह बच गए। डूबे युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाई है। देर रात दो युवकों के शव मिले है। चर्चा है कि सेल्फी लेने के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी बताया जा रहा है कि युवक नाव पर कुछ राहत सामग्री भी रखे हुए थे।
विज्ञापन

बता दे कि जिले में पिछले चार दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। कालपी में यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर है। बाढ़ को देखने के लिए शनिवार दोपहर को उरई निवासी तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता व कालपी निवासी आलमपुर के गौरव सोनी अपने साथी सोनू श्रीवास्तव व अरमान के साथ कालपी में बाढ़ देखने गए थे। व्यास मंदिर के पास सभी लोग नाव में सवार हुए। तभी नाव कुछ ही दूर चली थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सोनू और अरमान किसी तरह निकल आए। पर अन्य चारों युवक पानी में डूब गए। दोनों साथियों ने तत्काल ही पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नाव और मोटरबोट लेकर पहुंच गई। देर रात टीम ने गौरव सोनी और देवेश गुप्ता के शव तलाश लिए है। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डूबे हुए चारों युवक में तीन उरई और एक कालपी का है। इसमें गौरव सोनी और देवेश गुप्ता के शव तलाश लिए है। सभी युवकों की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

---------------
राहत सामग्री प्रशासन बांटेगा
कालपी। एसडीएम कौशल किशोर का कहना है कि फिलहाल राहत सामग्री बांटने सामाजिक संगठन बिना अनुमति के नहीं जाएंगे। बाढ़ प्रभावित्र क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से ही राहत सामग्री बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed