फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,injured,car,acciden tinjured

दो कारों की हुई भिंडत, कार चालक की मौत, दो महिलाओं सहित पांच घायल

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
death,police,injured,car,acciden tinjured
सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : ORAI
एट। दो कारों की आमने-सामने भिंड़त हो गई। हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी हेमंत मिश्रा (35) कार से गांव के राकेश, नैंसी (05), सावित्री (60), अनीता (35) के साथ विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी पर कार्यरत अभिषेक गोस्वामी (35) को लेकर एट जा रहे थे। तभी एट से अमीटा के बीच सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। कार चालक हेमंत की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे में दूसरा कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------------------------
मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक हेमंत मिश्रा कि शादी 2011 में अटा गांव निवासी पूजा मिश्रा के साथ हुई थी। उनकी तीन पुत्रियां माही, पीहू और छुटकी है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-----------
घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था
पप्पू मिश्रा का इकलौता पुत्र हेमंत था। गांव में दुकान के साथ साथ वैन चलाकर परिवार के साथ बुजुर्ग माता-पिता की देखरेख करता था। घर में कमाने वाले एकमात्र सदस्य की मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
फोटो-05 केशकली देवी (फाइल फोटो)।
बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक घायल
जालौन कोतवाली क्षेत्र के छहपुला के पास हुआ हादसा, बाइक चालक हेलमेट लगाए था
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई/जालौन। भांजे के साथ दवाई लेने जा रही महिला की बाइक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी अमर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी केशकली देवी बुधवार की शाम भांजे छोटू के साथ बाइक से दवा लेने के लिए जालौन जा रही थी। जब उनकी बाइक जालौन थाना क्षेत्र के छहपुला के पास पहुंची। तभी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते है। पुलि टक्कर मारने वाली बस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed