{"_id":"6240a2cafed70e413137fe3c","slug":"death-police-fir-van-driver-orai-news-knp687840454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक का शव मिला हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप चालक का शव मिला हत्या की आंशका
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : ORAI
एट। कानपुर जाने के लिए निकले पिकअप चालक का शव रविवार की सुबह निर्माणाधीन बुंदेलखंड-एक्सप्रेसवे पर बन रहे फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला है। शनिवार को वह पिकअप लेकर घर से निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पिकअप चालक की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
एट थानाक्षेत्र के खरूसा गांव निवासी सुंदरलाल (40) एक गुटखा कारोबारी की पिकअप चलाता था। शनिवार सुबह वह पिकअप से कानपुर से माल लाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह खेतों की तरफ जा रहे किसानों ने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसलवे पर बन रहे फ्लाईओवर के नीचे सुंदरलाल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सुंदरलाल के परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीओ शाहिदा नसरीन ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों ने सुंदरलाल की हत्या का आरोप लगाकर मामले की जांच की मांग की।
सुंदरलाल की मौत से पिता दीनदयाल, मां सूकादेवी, पत्नी गीता, बेटे मोहित, रामकृष्ण और बेटी अर्चना समेत परिजनों के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ शाहिदा नसरीन के मुताबिक परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
.........
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पुलिस के अनुसार सुंदरलाल की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कानपुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ अकबरपुर कानपुर देहात के बाराजोड़ व आटा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि पिकअप किस समय और किस-किस टोल से निकली। उसमें कितने लोग सवार थे।
........
गुटखा भरी पिकअप भी गायब
पिकअप गुटखा मालिक उरई के तुलसी नगर निवासी सुनील कुमार का कहना है कि सुंदरलाल शनिवार सुबह कानपुर जाने के लिए निकला था। उसे कानपुर से गुटखा लादकर मऊरानीपुर झांसी जाना था। रविवार सुबह चालक का शव मिल गया, लेकिन पिकअप के साथ उनका माल और सुंदरलाल का मोबाइल फोन गायब है। पुलिस ने एट थाने में सुनील ने पूछताछ की।
----------
शरीर पर कई जगह चोट के निशान
भाई केसरनाथ ने बताया कि सुंदरलाल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान नजर आ रहे थे। यह निशान धारदार हथियार के प्रतीत हो रहे थे। घटनास्थल से सुंदरलाल का घर घटनास्थल सेमात्र डेढ़ किलोमीटर दूर ही है।