फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,co,shop,city

सराफ दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
death,police,co,shop,city
उरई। दुकान पर बैठे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग आनन फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी सुमित सोनी (23) की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। बाबा बृजबिहारी सोनी ने पुलिस को बताया कि सुमित शहर के तालाब के पास सराफ की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता की मौत पहले हो चुकी है। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था और घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। मां रमा सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

-------------------------
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सोनू यादव (27) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ी देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौत से पिता आज्ञाराम सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष बलिराज शाही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed