फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death of canal department employee

Jalaun News: नहर विभाग के कर्मचारी की मौत

Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
death of canal department employee
एट। ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की रास्ते में अचानक हालत बिगड़ी जिससे उसने बाइक खड़ी कर सड़क पर बैठ गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी मेघराज परिहार (41) नहर विभाग कोंच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के लोहारी में लगी थी। जहां शनिवार की देर वह वापस कोंच लौट रहा था। तभी कोंच नहर के पास उसकी मौत हो गई। पुत्र मोहन ने बताया कि उसके पिता ड्यूटी करके लौट रहे थे रास्ते में अचानक तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर



कालपी। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। रविवार की दोपहर जल स्तर 100.03 मीटर पर पहुंच गया। लेकिन जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार पिछले तीन वर्ष से आ रही बाढ़ तटवर्ती गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यमुना के तटवर्ती ग्राम गुढाखास,मैनूपुर, हीरापुर, देवकली, शेखपुरगुढा, मंगरोल, दहेल खंड, पिपरौधा, महेवा, सिकरी, नरहान पाल, सिमरा, शेखपुर, लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का प्रकोप रहता है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को जलस्तर 99.85 मीटर पर था। लेकिन रविवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 100.02 मीटर पर पहुंच गया है। दोपहर दो बजे जलस्तर 100.03 पहुंच गया। एक से दो सेंटीमीटर की रफ्तार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी खतरे केे निशान से यमुना आठ मीटर नीचे बह रही है। अगर कर्मचारियों की माने तो बाढ़ आने की अभी कोई संभावना नहीं है। प्रशासन बाढ़ राहत शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed