{"_id":"65b5636ac7c0ac23bd031a86","slug":"death-of-an-old-man-riding-a-bike-orai-news-c-224-1-ori1001-110078-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक से जा रहे वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक से जा रहे वृद्ध की मौत
Sun, 28 Jan 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। लड़की का पिता गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के थाना गजनेर के सिरूआ गांव निवासी राजकुमार (38) की पुत्री पूजा की शादी मध्य प्रदेश के मिहौना थाना के लुहचरा गांव निवासी अंकित सिंह से तय हुई थी। शादी की तिथि छह फरवरी तय थी। शनिवार को रामआसरे गांव के रामआसरे याज्ञिक (62) के साथ बाइक से लड़के के घर शगुन पत्रिका लेकर जा रहे थे। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मढ़ा गांव के पास अचानक बाइक चालक राजकुमार संतुलन खो बैठा और बाइक गड्ढे में गिर गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामआसरे की मौत हो गई। वहीं राजकुमार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी रजनीश सिंह चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।