फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,hospital,police,FIR,girl

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
death,hospital,police,FIR,girl
जालौन। कक्षा आठ की छात्रा ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो आननफानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन अभी सुसाइड का कारण नहीं बता पा रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छौलापुर निवासी दिनेश की 16 वर्षीय पुत्री सोनम ने गुरुवार की सुबह कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। मां जब कमरे में पहुंची तो सोनम को फांसी पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और किशोरी को फांसी से उतारकर जिला अस्पताल लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां गोमती ने बताया कि दिनेश मजदूरी करता है। वह सुबह घर से निकल गया था। इसके बाद वह नहाने चली गई तभी सोनम ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सोनम की तीन बहनें अंगूरी, कल्पना व शिल्पी घर के बाहर बैठी थी। सोनम गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

----
महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, दो पर रिपोर्ट
सरावन। महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने विरोध किया। तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी। इस बीच मानसिंह निवासी रुपापुर थाना गोहन, रामदेव निवासी खडग़ुईपुरवा थाना सिरसाकलार ने उसके साथ मेलजोल बढ़ा कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)

---
शराब संग दो पकड़े
आटा। थाना के इटौरा चौकी पुलिस ने बुधवार की रात गांव के पास संदिग्ध हालत में खड़े संतोष निवासी इटौरा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 25 क्वार्टर शराब बरामद हुई। इसी तरह कुठौंद पुलिस ने उस्मान अली निवासी खटिकान को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed