फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,hospital,DM,covid 19,CMO

कोरोना के 76 नए संक्रमित

Wed, 19 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
death,hospital,DM,covid 19,CMO
उरई। जिले के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहा। पहली बार कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। जबकि 76 नए संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 11286 हो गई है। जबकि 172 की मौत हो चुकी है। वहीं 10256 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 858 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बुधवार तक 406370 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को एंटीजन जांच में नौ पॉजिटिव आए है। शेष आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिले है। ठीक होने पर 111 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि कोविड एल वन हॉस्पिटल में अभी 181 बेड खाली है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर भर्ती हो सकता है।
विज्ञापन

---------------
ब्लैक फंगस से युवक की लखनऊ में मौत
उरई। जिले के कुठौंद कस्बा निवासी युवक अभिषेक शुक्ला (27) की ब्लैक फंगस के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब 20-25 दिन पहले अभिषेक को बुखार आया था। जांच में उसे टायफायड निकला था। कुछ दिन इलाज के बाद भी फायदा न होने पर अभिषेक को झांसी ले जाया गया। जहां से दो दिन पहले ही ब्लैक फंगस की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। जहां मंगलवार की रात अभिषेक ने दम तोड़ दिया। पांच साल पहले ही अभिषेक की शादी हुई थी और वह नोएडा की एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। अभिषेक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed